रायगढ़

Raigarh News: जंगल में मिला नाबालिग का शव, स्निफर डॉग रूबी ने पुलिस को दो युवकों तक पहुंचाया, पूछताछ शुरू

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घने जंगलों में सोमवार सुबह एक नाबालिग का संदिग्ध शव मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरभौना जंगल के भीतर हुई। गांव के ग्रामीणों ने सोमवार सुबह एक युवक का शव देखा। जानकारी मिलते ही खरसिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान शिव राठिया (17) के रूप में हुई। युवक के शरीर पर अंदरूनी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली। स्निफर डॉग रूबी ने भी जांच में सहायता की।
स्निफर डॉग रूबी घटनास्थल पर मिली गंध का पीछा करते हुए संदिग्धों तक पहुंची। संदेहियों को एक लाइन में खड़ा करने पर रूबी ने ऋृषि और ईश्वर नामक दो युवकों पर झपट्टा मारा। पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही गांव के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button