रायगढ़

रायगढ़ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निराकार पटेल का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

रायगढ़। रायगढ़ जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और क्षेत्र के वरिष्ठ जननेता श्री निराकार पटेल जी का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज जारी था। उनके अवसान की खबर से पूरे जिले के राजनीतिक, सामाजिक और ग्रामीण क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है।

लगभग 67 वर्ष की आयु के निराकार पटेल को उनके अत्यंत सरल, सौम्य और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता था। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उन्होंने क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग में उनका गहरा सम्मान था।

वे धनागर निवासी पद्मनारायण के पूज्य पिताश्री एवं प्रभुलाल के भाई थे। अपने पीछे वे पुत्र, पुत्री, पोते-पोतियों सहित एक भरा-पूरा और हंसता-खेलता परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

दिवंगत निराकार पटेल जी का अंतिम संस्कार आज 26 मई 2026, दिन मंगलवार को शाम 4:00 बजे उनके गृह ग्राम में किया जाएगा.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button