रायगढ़

रायगढ़ की बेटी काव्या पटेल ने पुणे में लहराया परचम, भारत उत्सव 2026 में नृत्य से बढ़ाया शहर का मान

 

रायगढ़ । शहर के टीवी टावर फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी कामिनी पटेल की पुत्री कुमारी काव्या पटेल ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित प्रतिष्ठित भारत उत्सव 2026 – डांस, ड्रामा एंड वोकल फेस्टिवल में शानदार उपलब्धि हासिल कर रायगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

विगत 16 से 22 मई तक पुणे में आयोजित इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए सैकड़ों कलाकारों ने नृत्य, नाट्य, गीत एवं संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रायगढ़ की इस प्रतिभाशाली बेटी ने नृत्य विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वरीयता सूची में तृतीय स्थान हासिल कर मान बढ़ाया।

बचपन से कला के प्रति अभिरुचि – – काव्या पटेल सेंट टेरेसा स्कूल, रायगढ़ में कक्षा छठवीं की छात्रा हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें नृत्य एवं संगीत में विशेष रुचि है और वे बचपन से ही कला साधना में निरंतर सक्रिय रहती है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से शानदार कामयाबी मिली है।

खुशी और उत्साह का माहौल – – बेटी की इस सफलता पर माता कामिनी पटेल ने हर्षित मन से अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि काव्या की मेहनत, लगन एवं उसके प्रशिक्षकों के कुशल निर्देशन का परिणाम है। वहीं काव्या की इस उपलब्धि से परिजनों, सेंट टेरेसा स्कूल प्रबंधन सदस्य, नाते-रिश्तेदारों एवं फॉरेस्ट कॉलोनी में खुशी और उत्साह का माहौल है।वहीं शहरवासियों ने भी इस होनहार बेटी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दे रहे हैं कि काव्या भविष्य में भी इसी तरह शहर और प्रदेश का नाम रोशन करती रहे।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button