Raigarh News: ट्रेलर के नीचे सो रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, कंपनी प्रबंधन ने दी क्षतिपूर्ति

रायगढ़ May 24, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: ट्रेलर के नीचे सो रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, कंपनी प्रबंधन ने दी क्षतिपूर्ति

Raigarh News: ट्रेलर के नीचे सो रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, कंपनी प्रबंधन ने दी क्षतिपूर्ति

 

खरसिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे डूमरपाली स्थित भाटिया कोल एनर्जी में एक दर्दनाक हादसे में मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक शिव मुनि यादव पिता भिरगू यादव उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ब्राह्मणपाली महुआपाली जिला रायगढ़, ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2249 के नीचे सोया हुआ था। इसी दौरान ट्रेलर चालक सिकंदर पासवान द्वारा वाहन चालू कर आगे बढ़ाने से हादसा हो गया, जिसमें शिव मुनि यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि चालक ट्रेलर में ही सोया हुआ था और वाहन चलाने के दौरान उसे नीचे सो रहे मजदूर की जानकारी नहीं थी।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मामले में कंपनी के मैनेजर अखिलेश सिंह से पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई थी। इसके बाद भाटिया कोल एनर्जी के मालिक द्वारा सहानुभूतिपूर्वक पीड़ित परिवार को आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान की गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

खबर शेयर करें: