Sarangarh News: धान खरीदी में करीब 1 करोड़ रुपये का गबन करने वाले समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
रायगढ़
May 24, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: धान खरीदी में करीब 1 करोड़ रुपये का गबन करने वाले समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सारिया पुलिस ने सरकारी खजाने को चूना लगाने वाले एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने साल्हेओना धान उपार्जन केंद्र में बिना किसी धान की आवक के, फर्जी तरीके से ऑनलाइन एंट्री कर करीब 99 लाख 12 हजार रुपये का गबन करने वाले समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच टीम के भौतिक सत्यापन के बाद इस पूरे महाघोटाले का खुलासा हुआ है।