रायगढ़

Raigarh News: “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चौकी खरसिया पुलिस की जुआ-सट्टा रेड कार्रवाई में चार जुआरी गिरफ्तार, नगद जब्त

 

चौकी खरसिया पुलिस ने मंगल बाजार में मोबाइल से सट्टा खिलाते एक आरोपी को पकड़ा, पूछताछ बाद सट्टा खिलाने वाला खाईवाल भी गिरफ्तार

रायगढ़, 23 मई 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चौकी खरसिया द्वारा जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 21 मई 2026 को चौकी खरसिया पुलिस ने राठौर चौक के पास जुआ रेड कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि संतोष राठौर के कार्यालय के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर कुछ जुआरी भाग निकले, आरोपी हिमांशु पिता मनहर श्रीवास उम्र 22 वर्ष मनोज पिता रामलाल राठौर उम्र 40 वर्ष टुकेश्वर पिता गोविन्द राम साहू उम्र 26 वर्ष सभी पुरानी बस्ती खरसिया लवकुमार पिता स्व विश्वनाथ राठौर उम्र 47 वर्ष सा. घघरा थाना खरसिया जिला रायगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों एवं फड़ से ₹4500 नगद जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा नया मंगल बाजार शेड खरसिया में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाने की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर आरोपी प्रवीण राठौर पिता रामअवतार राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती खरसिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं ₹600 नगद जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने राजेश अग्रवाल निवासी खरसिया के साथ मिलकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालन करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने राजेश अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल उम्र 62 वर्ष निवासी चंदन तालाब खरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की और सट्टा अपराध में गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button