रायगढ़

Raigarh News: डिवायडर से टकराई ओवर स्पीड बाइक, 1 युवक की मौत,  दूसरा गंभीर रूप से घायल, घर लौटते समय हुआ हादसा

रायगढ़। रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ओवर स्पीड बाइक का डिवायडर से टकरा जाने से हादसा हुआ। जिसका CCTV फूटेज सामने आया है। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा के ग्राम डाकदही का रहने वाला तपवन गुप्ता 42 साल बाइक से अपने रिस्तेदार रथ भोई 40 साल के घर ओड़िसा के ग्राम गिरसिंघा गया था।

जहां से गुरूवार की सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर वापस डाकदही गांव आ रहे थे। तभी रास्ते में जब वे हुंकराडीपा रोड पर पहुंचे तभी उनकी ओवर स्पीड बाइक डिवायडर से टकरा गई।

इससे दोनों बाइक से फेंका गए और डिवायडर से टकराने से तपवन गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसका रिश्तेदार रथ भोई के सिर, हाथ पैर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गया। पूरी घटना पास के एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई। जिसका फूटेज सामने आया है।

घटना के बाद लोगों की लगी भीड़ बाइक का डिवायडर में टकराने के बाद दोनों वहीं गिर गए और बाइक दूर तक घसिटते चले गई। घटना के बाद जब मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

ऐसे में पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई मंे जूट गए हैं।









 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button