Sarangarh News: ओडिशा से यूपी तक फैले गांजा सिंडिकेट का भंडाफोड़, सरिया पुलिस ने 5 लाख के गांजे के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा, फिल्मी स्टाइल में आगे चल रही कार कर रही थी ‘पायलटिंग
Sarangarh News: ओडिशा से यूपी तक फैले गांजा सिंडिकेट का भंडाफोड़, सरिया पुलिस ने 5 लाख के गांजे के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा, फिल्मी स्टाइल में आगे चल रही कार कर रही थी ‘पायलटिंग
सारंगढ़। सारंगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और चौकाने वाली अंतरराज्यीय कार्रवाई को अंजाम दिया है। ओडिशा के कंधमाल से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर ले जाई जा रही गांजे की एक बहुत बड़ी खेप को सरिया पुलिस ने बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया है। पुलिस ने मौके से 50 किलो से ज्यादा अवैध गांजा बरामद करते हुए ओडिशा और यूपी के 6 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 18.05.2026 को सरिया पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि दिनांक 18.05.2026 को एक सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार क्रमांक UP-71 BJ-6017 में दो व्यक्ति उडिसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य सरिया रायगढ़ होते हुए फतेहपुर उत्तर प्रदेश की ओर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा लेकर जाने वाले है और आँरा कार क्रमांक UP-71 BJ-6017 के आगे-आगे एक लाल रंग के हुडई आई 10 कार क्रमांक OR-05 AL-0467 में चार व्यक्ति पेट्रोलिंग करते जा रहे है की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया के नेतृत्तव में टीम गठित कर थाना सरिया के सामने मेन रोड में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो वाहन में बैठे मिले जिन्हे पूछताछ करने पर गांजा बिक्री करने बाद खरीददार को छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक पार कराने आना बताये व सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार क्रमांक UP-71 BJ-6017 के चालक मोहम्मद आजम पिता असलम अली उर्फ मोहम्मद असलम उम्र 26 वर्ष ग्राम दुदौली जलालपुर चौकी छिवलहा थाना हथगांव जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) एवं रंगनाथ कोरी पिता धुनीलाल कोरी उम्र 28 वर्ष ग्राम चारूहर बीक पोस्ट ऑफिस गोड़ा थाना गदागंज जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश) की तलाशी लिया गया उनके आधिपत्य में हुंडई ऑरा कार क्रमांक यूपी 71 बीजे 6017 की तलाशी लिया जो कार के बीच सीट में 04 पैकेट व पीछे डिक्की अंदर 21 पैकेट खाखी रंग के टेप से लपेटा हुआ जुमला 25 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 02-02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 5,00,000/- रूपये का बरामद किया गया उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर कंधमाल उड़ीसा से लेकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश बिक्री करने ले जाना बताये उक्त गांजा को रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो कोई वैध कागजात नही होना बताया गया एवं नोटिस में लिखित में दिया गया मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत् कार्यवाही करते हुए आरोपियों के कब्जे से 25 पैकेट कुल 50 किलो 890 ग्राम अवैध गांजा कीमती 5,00,000/-रूपये एवं ऑरा कार क्रमांक UP-71 BJ-6017, हुडई आई 10 कार क्रमांक OR-05 AL-0467 एवं 06 नग मोबाईल कुल कीमती 18,40,000/- रूपये को विधिवत् गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध सिद्ध पाये जाने से आरोपियों को दिनांक 18.05. 2026 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं थाना में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।