महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं का मौन जुलूस

रायगढ़ May 15, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं का मौन जुलूस

महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं का मौन जुलूस

आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में मिला था शव

रायगढ़ टॉप न्यूज 15 मई। महिला अधिवक्ता कु. अराधना सिदार की हत्या के विरोध में शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर से अधिवक्ताओं ने मौन जुलूस निकालकर एसपी कार्यालय । बड़ी संख्या में शामिल अधिवक्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।

गौरतलब है कि मंगलवार को पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक युवती का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया था। बाद में शव की पहचान महिला अधिवक्ता कु. अराधना सिदार के रूप में हुई। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

शुक्रवार को अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में निकाले गए मौन जुलूस में अधिवक्ताओं ने न्याय की मांग की। एसपी कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान एसएसपी ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। संघ इस घटना की सूक्ष्मता से जांच और आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का नेतृत्व मुख्य रूप से लालमणि त्रिपाठी अध्यक्ष, लोकनाथ केशरवानी सचिव, महेन्द्र सिंह यादव उपाध्यक्ष, सुश्री शकुन्तला चौहान (महिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, निशांत चौबे सह-सचिव, भुनेश्वर बंद गोस्वामी, रितेश कुमार सिंह,संजय कुमार कोका, शर्तेन्द्र कुमार सिंह, गोविन्द नारायण दुबे, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जय कुमार मालाकार, जानकी प्रसाद पटेल व श्रीमती शारदा कुलकर्णी, तन्मय बनर्जी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। और अपने महिला अधिवक्ता साथी के हत्यारे को गिरफ्तार कराने और न्याय दिलाने के लिए पूरा अधिवक्ता समुदाय एकजुट दिखाई दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आश्वासन
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने उन्हें मामले की गंभीरता से अवगत कराया। उन्होंने नाराज वकीलों को आश्वस्त करते हुए कहा कि, अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

खबर शेयर करें: