रायगढ़

 Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त, 6 लाख 80 हजार रुपये का कबाड़ जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ । जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जामगांव क्षेत्र में दो 6 चक्का माजदा वाहनों से करीब 27 टन लोहे और टिना का स्क्रैप जप्त किया है। जब्त स्क्रैप की कीमत करीब 6 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से दो माजदा वाहनों में भारी मात्रा में लोहा और टिना का स्क्रैप लोड कर जामगांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को जामगांव के पास पकड़ा। मौके पर वाहन क्रमांक सीजी 04 पीसी 9120 तथा सीजी 10 बीक्यू 0292 में बड़ी मात्रा में कबाड़ लोड मिला। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अरमान अहमद एवं रमजान खान निवासी हमीरपुर, उत्तर प्रदेश बताया।

जांच के दौरान पहले वाहन से करीब 12,780 किलोग्राम तथा दूसरे वाहन से करीब 14,560 किलोग्राम लोहे और टिना का स्क्रैप बरामद हुआ। दोनों वाहनों सहित कुल जब्ती 16 लाख 80 हजार रुपये की रही। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दोनों वाहनों, स्क्रैप और अन्य सामग्री को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक संदीप कौशिक और मिनकेतन पटेल की सक्रिय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :

“कबाड़ चोरी, अवैध कबाड़ खरीद-फरोख्त और बिना वैध दस्तावेज परिवहन जैसे अपराध चोरी की घटनाओं को बढ़ावा देते हैं। रायगढ़ पुलिस ऐसे संगठित अपराधों पर लगातार नजर रखे हुए है। अवैध कबाड़ कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button