Raigarh News: ट्रैक्टर में दबने से ड्राइवर की मौत, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वाहन पलटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

रायगढ़ May 6, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: ट्रैक्टर में दबने से ड्राइवर की मौत, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वाहन पलटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

Raigarh News: ट्रैक्टर में दबने से ड्राइवर की मौत, अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वाहन पलटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ड्राइवर ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, डारआमा गांव का रहने वाला 35 वर्षीय दौलत राम धनवार मंगलवार शाम को अपने ट्रैक्टर से किसी काम के लिए घर से निकला था।

रात करीब 1 बजे वह वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी और रास्ता संकरा होने की वजह से ट्रैक्टर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रैक्टर पलटने से वह इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में घटना का पता चला। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने आगे की जांच शुरू की

बताया जा रहा है कि वह किसी काम से दाना लेकर घर लौट रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

खबर शेयर करें: