छत्तीसगढ़

Jashpur News: जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना पंजीयन चल रहा ‘मां भवानी आरोग्य केंद्र’ सील

 

जशपुर | जिले में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के खिलाफ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और राजस्व की संयुक्त टीम ने गिरांग मोड़ स्थित ‘मां भवानी आरोग्य संस्थान’ पर दबिश दी और वैध दस्तावेज न होने के कारण केंद्र को सील कर दिया।

कलेक्टर के सख्त निर्देश पर हुई कार्रवाई
हाल ही में हुई साप्ताहिक समय सीमा (TL) की बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले के स्वास्थ्य ढांचे को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जी.एस. जात्रा को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जिले में संचालित सभी निजी क्लीनिकों का भौतिक सत्यापन किया जाए। इसी कड़ी में सोमवार को प्रशासन और मेडिकल टीम ने विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।

मौके पर नहीं मिले वैध दस्तावेज
टीम जब जशपुर के गिरांग मोड़ (दोड़काचौरा) स्थित माँ भवानी आरोग्यम संस्था पहुँची, तो वहां चिकित्सा केंद्र संचालित पाया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था संचालक छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित कोई भी वैध पंजीयन या नर्सिंग होम एक्ट से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पंजीयन के अभाव में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संस्था को सील कर दिया।

अवैध क्लीनिकों में मचा हड़कंप
प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से जिले भर में बिना अनुमति और अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टरों और संचालकों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना पंजीयन या नियमों के विरुद्ध संचालित होने वाले किसी भी चिकित्सा संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्य बिंदु:







संस्था: माँ भवानी आरोग्य संस्थान, गिरांग मोड़ (जशपुर)।

कारण: छत्तीसगढ़ शासन का वैध पंजीयन न होना।

निर्णय: साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए थे निर्देश।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button