रायगढ़

Raigarh News: कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट का विरोध तेज, जमीन अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन, 4 गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट 

रायगढ़। रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में प्रस्तावित एयरपोर्ट को लेकर विरोध शुरू हो गया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच 4 गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और परियोजना को निरस्त करने की मांग की।

दरअसल कोड़ातराई, बेलपाली, जकेला और औरदा गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहले मिनी स्टेडियम में एकत्रित हुए। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

सिंचित दो फसली जमीन जाने का डर

ग्रामीणों का कहना है कि, एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन नहर और ट्यूबवेल से सिंचित दो फसली भूमि है, जो उनके जीवनयापन का मुख्य साधन है। ऐसे में जमीन जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।

सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी असर की आशंका

ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित एयरपोर्ट के कारण NH-153, पुसौर रोड, NTPC लारा रोड और ओडिशा के बरगढ़ को जोड़ने वाली सड़क भी प्रभावित होगी। इससे शासन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और यातायात व्यवस्था भी बाधित होगी।







बिना सहमति अधिग्रहण का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किसानों की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जो उनके अधिकारों का उल्लंघन है। उनका कहना है कि इससे कई परिवार बेघर हो जाएंगे और सैकड़ों लोगों का रोजगार प्रभावित होगा।

खेतों तक पहुंचने के लिए बढ़ेगी दूरी

ग्रामीणों के अनुसार एयरपोर्ट निर्माण के बाद खेतों तक पहुंचने के लिए उन्हें करीब 10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ेगा।

एयरपोर्ट योजना निरस्त करने की मांग

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की है कि प्रस्तावित कोड़ातराई एयरपोर्ट परियोजना को तत्काल निरस्त किया जाए और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button