छत्तीसगढ़

CG News: सगे भाई ने रची रिटायर्ड लेखापाल की हत्या की साजिश, 15 आरोपी गिरफ्तार

 

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया है। सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर सिंह राजपूत की हत्या के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उनके अपने सगे भाई और परिजन ही मास्टरमाइंड निकले। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लालच में आरोपियों ने सुनियोजित साजिश रचते हुए पहले दामोदर सिंह का अपहरण कराया और फिर सुपारी देकर उनकी हत्या करवा दी।छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाएँ

मामला थाना लालपुर क्षेत्र का है, जहां से दामोदर सिंह राजपूत के लापता होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और “त्रिनयन एप” की मदद से संदिग्ध वाहन की पहचान की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने पूरे गिरोह तक पहुंच बनाई और एक-एक कर साजिश का पर्दाफाश किया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले मृतक और उसके बेटे के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाया। मृतक को बेटे से जान का खतरा बताकर उसकी संपत्ति अपने नाम करवा ली गई। इतना ही नहीं, बेटे को संपत्ति से वंचित करने के लिए फर्जी वचनपत्र भी तैयार किया गया था।

घटना वाले दिन आरोपियों ने दामोदर सिंह को सुनसान रास्ते में रोककर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को दूसरे जिले में ले जाकर जंगल में दफना दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल प्रयागराज ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया, ताकि यह लगे कि वह साधु बन गया है। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। घटना में प्रयुक्त वाहन और सुपारी की नगदी भी जब्त की गई है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button