Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 57 लीटर शराब जब्त

रायगढ़ March 31, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 57 लीटर शराब जब्त

Raigarh News: “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 57 लीटर शराब जब्त

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना पूंजीपथरा एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अलग-अलग तीन कार्रवाइयों में कुल 57 लीटर महुआ शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुडगुड के जंगल नाला किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में आरोपी गंगाधर यादव (35 वर्ष) निवासी गुडगुड आमापाली को 20 लीटर महुआ शराब (कीमत करीब 2000 रूपये) के साथ पकड़ा गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी मकरध्वज राठिया (38 वर्ष) निवासी गुडगुड आमापाली को जंगल नाला के पास से 30 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 3000 रुपये कीमत की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 52/2026 एवं 53/2026 धारा 34-2, 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। दोनों शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय यादव, सतीश सिंह, आरक्षक विक्रम कुजूर, हेमसागर पटेल, सुरेन्द्र यादव, आदिकंद प्रधान शामिल थे ।

इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि साहेब राम कॉलोनी निवासी कुल्लु बाघ अपने घर के बाहर अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी कुल्लु बाघ पिता स्व० लाल प्यारी बाघ उम्र 36 वर्ष निवासी साहेब राम कॉलोनी थाना चक्रधर नगर जिला रायगढ़ को कोल्ड ड्रिंक और जरकिन में अवैध महुआ शराब 07 लीटर कीमती करीब 2100/-रूपये के साथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 34-2, 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, दिलीप भानू, विरेन्द्र तिर्की आरक्षक चन्द्रकुमार बजारे और मिनकेतन पटेल शामिल थे ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*“ऑपरेशन आघात के तहत सभी तरह के मादक पदार्थों के खिलाफ और अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ऐसे अवैध कार्यों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”*

खबर शेयर करें: