छत्तीसगढ़रायगढ़

“सड़क पर गूंज रहा था खौफनाक शोर… पुलिस ने पकड़े 11 वाहन, 50 साइलेंसर बुलडोजर से कुचल डाले”

रायगढ़ में मॉडिफाई साइलेंसर पर कड़ा प्रहार, युवाओं और अभिभावकों को थाने बुलाकर दी गई सख्त चेतावनी

Raigarh की सड़कों पर तेज और कानफोड़ू आवाज से लोगों की नींद उड़ाने वाले बाइक सवारों पर अब पुलिस का डंडा चल पड़ा है। “मॉडिफाई साइलेंसर” के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 11 वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की, जबकि जब्त किए गए 50 साइलेंसर को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया गया


चेकिंग में खुली पोल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और थाना टीमों ने शहर के अलग-अलग चेक पॉइंट्स पर सघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान 11 ऐसे वाहन पकड़े गए, जिनमें जानबूझकर तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाए गए थे। सभी वाहनों को जब्त कर ट्रैफिक थाने लाया गया और उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।


युवाओं के साथ अभिभावकों को भी बुलाया

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सिर्फ चालान काटकर मामला खत्म नहीं किया।

वाहन चालकों के साथ उनके अभिभावकों को भी पुलिस कार्यालय बुलाया गया, जहां एसएसपी ने सख्त लहजे में समझाइश दी और दोबारा गलती करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।


जब्त साइलेंसर पर चला बुलडोजर

अभियान के दौरान जब्त किए गए करीब 50 मॉडिफाई साइलेंसर को पुलिस कॉलोनी में बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया







यह कार्रवाई साफ संकेत है कि अब नियम तोड़ने वालों को सिर्फ जुर्माना नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


पुलिस ने मांगी जनता की मदद

एसएसपी ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहन दिखें, तो उनकी फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेजें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


सख्त संदेश जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि
“यातायात नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button