छत्तीसगढ़

असम के धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में हजारों की भीड़ के साथ शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में हुए शामिल

असम चुनाव में तीन दिन संगठनात्मक बैठक और प्रभार विधानसभाओं में नामांकन करा कर लौट रहे हैं डिप्टी सीएम अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव असम चुनाव में तीन दिन लगातार बैठक और नामांकन में हुए सम्मिलित

धेमाजी/लखीमपुर, असम। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज असम प्रवास में धेमाजी में भाजपा प्रत्याशियों के भव्य नामांकन रैली में शामिल हुए। इस रैली में धेमाजी के हर सड़क, हर चौक चौराहों में जनसैलाब देखने को मिला। इसके बाद धेमाजी विधानसभा, सिसिबोरगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ रनोज पेगू जी एवं श्री जीवन गोगोई जी ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन रैली में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ा यह अपार जनसमर्थन आगामी चुनाव परिणामों का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व में असम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और जनता इस विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाना चाहती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का गठन होगा। रैली में लखीमपुर के सांसद श्री प्रधान बरुआ, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प साथ करें काम : डिप्टी सीएम साव

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर पिछले तीन दिनों में धेमाजी, ढकुआखाना, लखीमपुर, रोंगोनदी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की। साथ ही नाओबोइचा विधानसभा में एनडीए के सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) के प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया। बैठक में स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और जनसंपर्क अभियान को तेज कर संगठन को सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में रोगोंनदी से भाजपा प्रत्याशी श्री ऋषिराज हजारिका, नाओबोइचा से एजीपी प्रत्याशी श्री बसंत दास सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प लिया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प को दोहराते हुए हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर जनता तक पार्टी का विचार पहुंचाएंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button