छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देख ले लिस्ट

 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के नागपुर मंडल अंतर्गतगोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 3 लाइन नंबर- 5 पर वॉशेबल एप्रन

की डिस्मेंटलिंग एवं बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य करने हेतु ब्लॉक लिया जाएगा जिससे 14 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।इसमें कोरबा से बिलासपुर होकर अमृतसर तक जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और रायगढ़ से बिलासपुर, रायपुर होकर निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस के 20 दिन तक पहिए थमे रहेंगे। गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-5 प्लेटफॉर्म 3 पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के लिए कार्य किया जाएगा।

रद्द की गई एक्सप्रेस ट्रेन
18030 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 24 अप्रैल)
18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (6 अप्रैल से 26 अप्रैल)
18237 – कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5 अप्रैल से 25 अप्रैल)
18238 – अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 अप्रैल से 27 अप्रैल)
12410 – हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12409 – रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में)
12102 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में)
12807 – विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)
12808 – हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों में)



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button