छत्तीसगढ़

CG: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.25 करोड़ की ठगी, साइबर शील्ड ऑपरेशन में हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में साइबर ठगी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जहां “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर 1.25 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत अंजाम दिया गया।

 

 

पीड़ित सपन कुमार को अज्ञात नंबर से कॉल कर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया गया। आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग का झूठा केस दर्ज होने का डर दिखाकर उसे 24 घंटे व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा, जिसे “डिजिटल अरेस्ट” बताया गया।
डर और दबाव में आकर पीड़ित से करीब 1.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। मामले की जांच में पुलिस ने रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर होते हुए ट्रैक किया और तत्काल होल्ड करवा दिया। अब तक 58 लाख रुपये पीड़ित को वापस कराए जा चुके हैं, जबकि बाकी रकम भी खातों में होल्ड है।

तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर मुख्य आरोपी सोमनाथ महतो को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लगातार ठिकाना बदल रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि ठगी की रकम कई लेयर के बैंक खातों के जरिए घुमाई गई, जिससे यह एक संगठित साइबर गिरोह का मामला माना जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button