छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह जाएंगे सेंट्रल डेपुटेशन पर, CISF में मिली प्रतिनियुक्ति

छत्तीसगढ़ March 16, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह जाएंगे सेंट्रल डेपुटेशन पर, CISF में मिली प्रतिनियुक्ति

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह जाएंगे सेंट्रल डेपुटेशन पर, CISF में मिली प्रतिनियुक्ति

रायपुर। 15 मार्च 2026| 2011 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF में डीआईजी के पद पर प्रतिनियुक्ति मिली हैं। संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस, एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं।

मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने आईपीएस संतोष सिंह की डेपुटेशन को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में आईपीएस सिंह को तत्काल नई जिम्मेदारी पर ज्वाइन करने के लिए रिलीव करने कहा गया हैं।

 

क्या काम करता है सीआईएसएफ

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF केंद्र की सुरक्षा एजेंसी है जो केंद्र के औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा करती है। एयरपोर्ट,परमाणु संयंत्र संस्थानों, सरकारी इमारतों और देश की संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी इन पर है। हाल ही में बंदरगाहों की सुरक्षा का भी जिम्मा सौंपा गया है।

 

जानिए आईपीएस संतोष सिंह के बारे में

डॉ संतोष सिंह, आईपीएस 2011 बैच, गृह जिला- गाजीपुर, यूपी। जनवरी 2025 में पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआइजी) के पद पर मिली पदोन्नति। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू), वाराणसी से राजनीति-शास्त्र में एमए की मास्टर डिग्री हासिल की। अंतर्राष्ट्रीय संबंध विषय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली से एम.फिल व दुर्ग विश्वविद्यालय से संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण कार्यों पर पीएचडी की डिग्री मिली।

 

 

खबर शेयर करें: