CG News: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

छत्तीसगढ़ March 16, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

CG News: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बालोद। बालोद जिला पुलिस ने एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक अनाचार और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना ग्राम करहीभदर की है, जहाँ आरोपियों ने महिला का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की थी।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी की रात आरोपी विकास सिन्हा और कमल कुमार सेन उसे उठाकर ले गए और देर रात तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की और जातिगत गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेश पटेल के निर्देशन में बालोद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें BNS की धारा 70(1), 87, 296, 115(2) और SC/ST एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें: