खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप, चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, एसडीएम ने संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से आग पर पाया काबू

रायगढ़ March 14, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप, चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, एसडीएम ने संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से आग पर पाया काबू

खरसिया तहसील परिसर में मचा हड़कंप, चलित शौचालय वाहन में भीषण आग, एसडीएम ने संभाला मोर्चा, फायर ब्रिगेड से आग पर पाया काबू

 

रायगढ़। खरसिया में आज 14 मार्च की दोपहर करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच तहसील परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई। तहसील भवन के पीछे की ओर काला धुआं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई। जांच करने पर पता चला कि कई दिनों से खड़ी चलित शौचालय (मोबाइल टॉयलेट) की गाड़ी में भीषण आग लग गई थी, जो कृषि विभाग के सामने पार्क थी। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन सौभाग्य से किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

जैसे ही घटना की सूचना खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी को मिली, वे तुरंत अपने कार्यालय से निकलकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए JSW कंपनी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलवाई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग बुझाने का अभियान शुरू हुआ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने एसडीएम की त्वरित प्रतिक्रिया और मौके पर खुद स्थिति संभालने की सराहना की, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है और इसकी जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो आग अन्य वाहनों या आसपास की इमारतों तक फैल सकती थी। घटना के बाद पूरे तहसील परिसर में इसकी चर्चा रही और लोगों ने राहत जताई कि कोई जनहानि नहीं हुई।

खबर शेयर करें: