छत्तीसगढ़

CG: कलेक्टर ने अवैध अफीम खेती मामले में की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले के समोदा में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जिला कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई से पहले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू, फसल सर्वेयर शशिकांत साहू और ग्राम समोदा की पटवारी अनिता साहू से 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था।

दरअसल जिस खेत में अफीम की फसल लहलहा रही थी उसे कृषि विभाग के अधिकारी लगातार मक्का की फसल बताकर रिपोर्ट करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जांच के दौरान सबसे बड़ी गड़बड़ी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के स्तर पर सामने आई थी। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि विनायक ताम्रकार के भाई विमल ताम्रकार के जिस खेत को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने मक्का फसल का प्रदर्शन प्लॉट बताया था। लेकिन प्रदर्शन प्लॉट में मक्का की जगह धान की खेती की जा रही थी। वही भाजपा नेता विनायक ताम्रकार और अधिकारियों के साठगांठ कर मक्के की खेती के आड़ में अफीम की फसल उगाई गई थी। वही शासन को गुमराह करते हुए जानबूझकर खेत का स्थान बदला गया। इतना ही नहीं प्रदर्शन प्लॉट के नाम पर राज्य शासन से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी जारी कर दी गई। वही नियम के अनुसार प्रदर्शन प्लॉट की फोटो उसी किसान के साथ ली जानी चाहिए जिसे सरकारी लाभ मिलना है। लेकिन रिपोर्ट में धान की जगह मक्का के खेत के पास एक अन्य किसान को खड़ा कर फोटो खींचकर अपलोड कर दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि जिस खेत की मक्का की फोटो लगाई गई उसके ठीक पीछे अफीम की खेती की जा रही थी।इधर फसलों के सर्वे के लिए नियुक्त फसल सर्वेयर शशिकांत साहू ने सितंबर 2025 को खेत का डिजिटल सर्वे किया था। इसके बाद उसने फोटो गिरदावरी सॉफ्टवेयर में जानकारी अपलोड की। इसमें उसने खसरा नंबर 309 को पड़त भूमि और खसरा नंबर 310 में धान की फसल होने की जानकारी दर्ज की।जबकि जांच में पाया गया कि इन्हीं दोनों खसरा नंबरों पर अफीम की खेती की जा रही थी।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू के द्वारा फसल प्रदर्शन करवाया गया था जिसमें लापरवाही सामने आई थी।ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को जिस स्थान पर प्रदर्शन प्लॉट करवाना था उसके स्थान पर दूसरी जगह करवा दिया गया था। इसके साथ ही कृषक का फोटो नहीं लिया गया था। उसे स्थान पर अफीम की खेती की जा रही थी।इस लापरवाही के चलते ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को निलंबित किया गया है इस मामले में जांच को जा रही है और किसी अधिकारी की लापरवाही पाया जाएगा तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button