छत्तीसगढ़

CG: ज्वेलरी ट्राय करने के बहाने लाखों के गहने लेकर भागी महिला, साथी समेत आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार देवपुरी स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवक और युवती ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने सोने का रानी हार खरीदने की बात कही। उस समय दुकान में संचालक दुर्गा सोनी का बेटा पंकज सोनी मौजूद था।
बताया जा रहा है कि दुकान संचालक द्वारा दूसरी दुकान से रानी हार मंगवाने के बाद महिला ने गहने देखने शुरू किए। इस दौरान उसने ट्रायल के बहाने सोने का रानी हार, चांद बाली, अंगूठी, चांदी की पायल और बिछिया सहित कई आभूषण पहन लिए। इन सभी गहनों की कुल कीमत करीब 4.93 लाख रुपये बताई गई है। कुछ देर बाद महिला ने बताया कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आने वाली है और वह भी हार खरीदेगी। यह कहकर वह फोन पर बात करते हुए दुकान से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी।

महिला के काफी देर तक वापस नहीं आने पर दुकान में मौजूद युवक भी धीरे-धीरे निकलने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर दुकान संचालक और कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया। इसके बाद टिकरापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button