छत्तीसगढ़

हाथी मित्रदल और वन अमला ने बीमार जंगली हाथी का उपचार करा कर स्वास्थ्य लाभ दिलाने का सराहनीय उदाहरण

 

जशपुर 12 (रमेश शर्मा). पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में सप्ताह भर से विचरण कर रहा दर्जन भर जंगली हाथियों ने अपने दल में अचानक अस्वस्थ हुए एक हाथी को भले ही अकेला छोड़ दिया था लेकिन आसपास के ग्रामीण और हाथी मित्रदल और वन अधिकारी ने इस बीमार हाथी का लगभग छै: घंटे सघन उपचार करा कर इस वन्य प्राणी को स्वास्थ्य लाभ दिलाने का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि बुधवार को सुबह समीप ग्राम बूढाडाढ के सरपंच विरेंद्र से खेत में एक जंगली हाथी अस्वस्थ हालत में जमीन पर लेटा हुआ होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
मौके पर पहुंच कर जब इस जंगली हाथी की गंभीर देखने को मिली। उन्होंने वन्य प्राणी की चिंताजनक अस्वस्था को देखकर तत्काल ग्रामीणों की भीड़ को दूर रहने की समझाइश दी तथा हाथी मानवद्वंद में शामिल वन विभाग के तीन सदस्यों को बुलाया गया।
उन्होंने बताया बीमार हाथी की गंभीर हालत को देखकर तत्काल स्थानीय पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की टीम को बुलाकर उन से प्रारंभिक उपचार शुरू किया गया। जिससे कुछ घंटे की मेहनत से अचेत हाथी में मामूली सुधार देखने को मिला।
पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने लगातार उपचार की मेहनत के बाद बीमार जंगली हाथी ने जब करवट बदली तो वहां उपस्थित सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
इसके बाद बीमार हाथी का उपचार के दौरान आवश्यक सावधानी बढ़ा कर उसका सतत उपचार जारी रखा गया जिससे लगभग छै: घंटों के बाद यह हाथी स्वस्थ्य हो गया तथा ग्रामीणों के सहयोग से उसे खड़ा कर लिया गया।
वन अधिकारी कृपा सिंधु पैंकरा ने बताया कि कुछ देर बाद जब यह हाथी चलने की कयावद करने लगा तो वहां उपस्थित पूरी टीम के सदस्यों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।

बताया जाता है कि हाथी मित्रदल और वन विभाग की टीम ने इस हाथी की गतिविधियों पर देर रात तक निगरानी रखी । जिससे यह बीमार हाथी ने लगभग चार किलोमीटर दूर अपने दल की भी तलाश कर उसमें शामिल हो गया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button