छत्तीसगढ़

Jashpur Newws:  खेत में बीमार पड़ा हाथी हुआ स्वस्थ, डॉ. अजित पाण्डेय ने किया समुचित इलाज 

 

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर वनमण्डल के द्वारा घायल हाथी का त्वरित उपचार कराया गया है। हाथी अब सुरक्षित है और वह धरमजयगढ़ वनमण्डल की ओर चला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 11 मार्च को सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली कि पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के बीट झक्कड़पुर अंतर्गत ग्राम बुढ़ाडांड के आश्रित ग्राम गयापारा में किसान मोहर साय राठिया के निजी भूमि पर एक हाथी गिरा हुआ है। जिसकी सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी पत्थलगांव वन अमले के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जानकारी
मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि, किसान मोहर साय राठिया के निजी भूमि पर एक हाथी गिरा हुआ है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि, हाथी का एक पैर कमजोर था, जिसके कारण वह उठने में असमर्थ था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

हाथी का किया गया चिकित्सकीय परीक्षण
इस संबंध में वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी गई और हाथी के उपचार के लिए जरुरी व्यवस्था सुनिधित की गई। इसके पश्चात् सरगुजा जिले के रमकोला से वन्यपाणी विशेषज्ञ पशु चिकित्सक डॉ. अजित पाण्डेय अपनी टीम के साथ पत्थलगांव पहुंचे और हाथी का चिकित्सकीय परीक्षण किया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद डॉ. अजित पाण्डेय ने हाथी का उपचार किया। उपचार के पक्षात हाथी की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हुआ और कुछ समय बाद हाथी स्वयं अपने स्थान से उठकर सुरक्षित रूप से धरमजयगढ़ वनमण्डल चला गया।

हाथी की स्थिति अब बेहतर
घटनाक्रम के दौरान वन विभाग की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र में सतत निगरानी रखी गई और आसपास के ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या अवांछित स्थिति उत्पन्न न हो। वर्तमान में हाथी सुरक्षित रूप से क्षेत्र से निकलकर जंगल की ओर चला गया है और स्थिति सामान्य है।



















वन विभाग ने की ग्रामीणों से अपील
वन विभाग द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की गई है कि, हाथियों की उपस्थिति के दौरान सतर्कता बनाए रखें, भीड़ एकत्रित व करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल वन विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button