रायगढ़

Raigarh News: महापौर जीववर्धन चौहान पहुंचे चेट्रीचंड महोत्सव के रक्तदान शिविर में, युवाओं ने किया रक्तदान

 

रायगढ़। सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी भवन में चेट्रीचंड महोत्सव समिति एवं सिंधी समाज रायगढ़ के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में लगभग 25 से 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि समाज के लोगों में रक्तदान को लेकर काफी उत्साह देखा गया और आगे यह संख्या 100 तक पहुंचने की उम्मीद है।रक्तदान शिविर के दौरान नगर निगम रायगढ़ के महापौर जीववर्धन चौहान भी सिंधी भवन पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके इस सेवा भाव की सराहना की। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया गया।महापौर जीववर्धन चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बढ़कर मानव सेवा का कोई कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिलना उनके लिए जीवनदान के समान होता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद अजय मिश्रा, वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद पति केशव जायसवाल, गगन कातोरे सहित सिंधी समाज के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज में मानवता और सेवा का संदेश दिया।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button