रायगढ़

Raigarh News: पेड़ पर फंदा लगाकर दो दोस्तों ने किया सुसाइड, दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए थे दोनों

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह स्कूल परिसर में दो दोस्तों की लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखली गांव के स्कूल परिसर में एक पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकती हुई दो लाश मिली है। मृतक की शिनाख्त दीपक बरेठ 21 साल, निवासी तेतला, शिवशरण कर्ष 22 साल, निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण का कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिये लेने गया था। रास्ते में लाभोराम को उतारने के बाद दोनों दोस्तों ने साथ में जमकर शराब पार्टी की। इसके बाद अज्ञात कारणों से एक ही फंदे पर फांसी लगाकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

आज सुबह इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पुसौर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।



















घटना स्थल पर किसी प्रकार का कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं हुआ है। दोनों युवकों ने किन कारणों से एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी नही मिल सकी है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button