रायगढ़

रायगढ़ पीडी कॉलेज में एनुअल फंक्शन के दौरान भारी हंगामा: बैनर-पोस्टर को लेकर भिड़े छात्र संगठन, कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

रायगढ़। रायगढ़ के पीडी कॉलेज में एनुअल फंक्शन की खुशियों के बीच आज उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्र संगठनों के आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच पोस्टर और बाहरी दखलअंदाजी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलेज परिसर में पुलिस बुलानी पड़ी और छात्रों ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।





जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एनएसयूआई द्वारा लगाए गए बैनर और पोस्टरों को लेकर हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने दबाव में आकर उनके पोस्टर फाड़कर फेंक दिए। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन बाहरी छात्रों को परिसर में बुलाकर मंच पर स्थान दे रहा है, जिससे माहौल और अधिक खराब हुआ। दूसरी ओर, एबीवीपी के छात्रों ने भी इस पर कड़ा विरोध जताया और विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया, जिससे कार्यक्रम के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई।

माहौल को बिगड़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। इस पूरे मामले पर कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि यह केवल एक गलतफहमी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी संगठन के पोस्टर फाड़े नहीं गए हैं, बल्कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें केवल हटाया गया था। प्राचार्य के अनुसार, एहतियात के तौर पर पुलिस बुलाई गई थी और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

हालांकि अब कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की कोशिश की जा रही है।

 

 







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button