छत्तीसगढ़

CG: पेट्रोल पंप में युवक ने दोपहिया में लगाई आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने कथित रूप से दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरते दौरान आग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक अपने दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। उसी दौरान पंप परिसर में खड़ा एक अन्य युवक सिगरेट पी रहा था। कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उसे वहां से हटने के लिए कहा। इस बात से नाराज होकर उसने पेट्रोल डाले जा रहे वाहन के पास आग लगा दी।
कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
आग लगते ही पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कर्मचारियों ने घबराने के बजाय तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से आसपास खड़े अन्य वाहनों और पूरे पंप को संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

CCTV बना अहम सबूत
पूरी घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button