गुल्मी नदी में डूबा सब इंस्पेक्टर : नगरनार में था पदस्थ, दोस्तों के साथ गया था घूमने, 36 घंटे बाद मिला शव

छत्तीसगढ़ February 17, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
गुल्मी नदी में डूबा सब इंस्पेक्टर : नगरनार में था पदस्थ, दोस्तों के साथ गया था घूमने, 36 घंटे बाद मिला शव

गुल्मी नदी में डूबा सब इंस्पेक्टर : नगरनार में था पदस्थ, दोस्तों के साथ गया था घूमने, 36 घंटे बाद मिला शव

 

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट के सब इंस्पेक्टर आकाश चौधरी की मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। महाशिवरात्रि पर दोस्तों के साथ घूमने गए SI नदी में डूब गए थे, जिनका शव लगभग 36 घंटे की लगातार सर्चिंग के बाद बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार SI आकाश चौधरी अपने चार दोस्तों के साथ छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित गुल्मी घूमने गए थे। उसी दौरान गुल्मी नदी में नहाते समय तेज पानी के बहाव में बहने की जानकारी मिली।

जगदलपुर के नगरनार स्टील प्लांट में पदस्थ SI आकाश चौधरी महाशिवरात्रि पर घूमने के दौरान उड़ीसा की गुल्मी नदी में डूब गए। 36 घंटे की खोज के बाद उनका शव बरामद हुआ। @BastarDistrict #Chhattigarh #SDRF #River pic.twitter.com/wUio51FlKJ

 

NDRF-SDRF और उड़ीसा टीम का 36 घंटे का अभियान
जवान की तलाश के लिए NDRF, SDRF, तथा उड़ीसा राज्य की विशेष टीमों ने मिलकर लगभग 24-36 घंटे तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। कठिन प्रयासों के बाद मंगलवार सुबह नदी किनारे SI आकाश चौधरी का शव मिला।

उड़ीसा पुलिस को सौंपा शव
बरामद शव को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ओडिशा पुलिस को सौंपा गया। आकाश चौधरी मूल रूप से हरियाणा का निवासी था और नगरनार स्टील प्लांट में सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ था।

नगरनार और पुलिस विभाग में शोक
घटना के बाद नगरनार स्टील प्लांट के साथ-साथ स्थानीय पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है। अधिकारी और सहकर्मी जवान की असमय मौत से व्यथित हैं।

खबर शेयर करें: