छत्तीसगढ़

जशपुर में हिट एंड रन: मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों पिकअप ने रौंदा, 2 की मौत-1 गंभीर 

 

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।

 

जानिए कैसे हुआ हादसा
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार पिकअप वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

 

मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को पिकअप ने कुचला
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में की गई है, जो कि गम्हरिया गांव के रहने वाले थे। गुरुवार सुबह 6 बजे के आसपास दोनों एक अन्य व्यक्ति के साथ गम्हरिया गांव के नेशनल हाइवे 43 पर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी।



















 

घटना के बाद फरार हुआ पिकअप वाहन चालक
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को अंजाम देकर पिकअप वाहन चालक फरार हो गया है, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश में सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button