CG News: ग्राम हिरानार में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से 100 नग अवैध लकड़ी जब्त की
छत्तीसगढ़
February 10, 2026
•
रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: ग्राम हिरानार में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो घरों से 100 नग अवैध लकड़ी जब्त की
जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम हिरानार में वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 2 घरों में छापेमारी की। इस दौरान वन विभाग ने 100 नग अवैध चिरान लकड़ी को जब्त करते की।
बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा जिले में अवैध काष्ठ चिरान के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गीदम वन परिक्षेत्र अंतर्गत गीदम सर्किल के ग्राम हीरानार में 7 फरवरी को छापामारी कर सतीश यादव के पुराने मकान से बीजा लकड़ी के 65 नग चिरान फारा तथा चमेली बाई के घर से साल लकड़ी के 35 नग चिरान बरामद किए गए, दोनों स्थानों से अवैध काष्ठ जब्त कर वन अपराध मामला दर्ज किया गया।