रायगढ़

सरायपाली में ‘अग्रोहा धाम’ के भूमि पूजन की भव्य तैयारी: मंत्री, सांसद और विधायकों का लगेगा जमावड़ा

सरायपाली का अग्रोहा धाम बनेगा दोनों राज्यों के सामाजिक आयोजनों का केंद्र

दानदाताओं का होगा सम्मान: अग्रोहा धाम के निर्माण में हाथ बंटाने वाले समाजसेवियों को मंच पर सराहेगी समिति

 

सरायपाली । समाज के लिए समाज के द्वारा, समाज को समर्पित प्रस्तावित अग्रोहा धाम भवन सरायपाली के भूमि पूजन की तैयारी को लेकर अपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व स्पीकर गौरी शंकर अग्रवाल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद महासमुंद रूप कुमारी चौधरी, विधायक सरायपाली चातुरी नंद ,राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष सराईपाली के साथ रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर सहित आस पास अग्रवाल सभाओं के आने की सहमति मिल गई है। इस अवसर पर हाल, कमरों, मंदिर, कुआं, बोरवेल के लिए सहयोग करने वालों को आमंत्रित किया गया है। जहां उनका सम्मान किया जावेगा। इसको लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
इस भवन के बन जाने से छत्तीसगढ़, ओड़िशा के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर व्यवस्था हो जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button