छत्तीसगढ़

CG News: सड़क पर शावक के साथ बाघिन, अमरकंटक के रास्ते पर पर्यटकों ने कैमरे में कैद  

 

  पेंड्रा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे जलेश्वर और अमरकंटक क्षेत्र में एक बाघिन अपने शावक के साथ विचरण करते हुए पर्यटकों के कैमरे में कैद हुई है। यह दुर्लभ नज़ारा देख पर्यटक रोमांचित हो गए। बाघिन और उसके शावक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जलेश्वर से अमरकंटक के बीच वन क्षेत्र में कार से घूम रहे पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी से बाघिन और उसके शावक को देखा। उन्होंने कार के भीतर से ही अपने मोबाइल के कैमरे से इस शानदार दृश्य को रिकॉर्ड किया। वीडियो में बाघिन अपने शावक के साथ शांतिपूर्वक जंगल में घूमती नजर आ रही है। ये दृश्य 5 फरवरी की ही रात के हैं।

 

इस घटना को क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। यह इलाका वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के रूप में लगातार समृद्ध हो रहा है। अचानकमार वन अभयारण्य और बांधवगढ़ वन अभयारण्य से लगे होने के कारण बाघिन और शावक की मौजूदगी से क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। वहीं अमरकंटक पर्यटक क्षेत्र होने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को सतर्कता बरतते हुए निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button