रायगढ़

Raigarh News: टायर फैक्ट्री का गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलसे, मासूम बच्ची भी हुई शिकार  

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ बानीपाथर स्थित एक टायर फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है। गैस टैंक फटने से हुए इस धमाके में 8 मजदूरों के बुरी तरह झुलसने की खबर है।

घटना बानीपाथर इलाके की ‘मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री’ की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लांट में काम के दौरान अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का गैस टैंक प्रेशर की वजह से फट गया, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे 8 मजदूर आ गए।

इस हादसे की सबसे दुखद बात यह है कि घायलों में एक मासूम बच्ची भी शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी मजदूर 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुँच गई है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों (Safety Norms) की अनदेखी को लेकर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्या मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे? या फिर यह एक बड़ी लापरवाही का नतीजा है? पुलिस अब इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button