छत्तीसगढ़

NTPC लारा के सुभाष ठाकुर बने नये परियोजना प्रमुख, हिमाचल प्रदेश में एनटीपीसी का कोल्डम जल विद्युत परियोजना के प्रमुख रह चुके हैं श्री ठाकुर

एनटीपीसी लारा के नये परियोजना प्रमुख के रूप में सुभाष ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया l सुभाष ठाकुर ने 3 फरवरी को परियोजना प्रमुख का कार्यभार संभाला है । इस से पहले, वे हिमाचल प्रदेश में मौजूद तौर पर कार्य कर रहे थे। देश का प्रमुख इंगिनीरींग कॉलेज बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मेसरा, रांची से इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, श्री ठाकुर ने 1993 में एक कार्यपालक प्रशिक्षु के तौर पर एनटीपीसी में शामिल हुए थे। पढ़ने लिखने में दिलचस्पी रखने वाले और एक समर्पित कर्मचारी होने के नाते, उन्होंने IIT दिल्ली से पावर जेनरेशन टेक्नोलॉजी में एमटेक किया, जिससे बिजली उत्पादन की क्षेत्र में नई आधुनिक तकनीक और कौशल उनको इस क्षेत्र में एक कुशल अधिकारी बनाया है। श्री ठाकुर के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऑपरेशन और मेंटेनेंस, फ्यूल मैनेजमेंट, बिजली दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में 33 साल से ज़्यादा का अलग-अलग तरह का अनुभव है। अपने शानदार करियर के दौरान, उन्होंने कई अहम पोस्ट पर काम किया है और एनटीपीसी रिहंद, EOC नोएडा, दरलीपल्ली और कोल्डम हाइड्रो प्रोजेक्ट में काम किया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button