रायगढ़

Raigarh: आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

रायगढ़, 4 फरवरी 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) अंतर्गत विकासखण्ड रायगढ़ के आंगनबाड़ी केन्द्र डोंगाढकेल ग्राम पंचायत केराझर में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत प्राविधिक एवं अनंतिम सूची जारी की गई है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 14 फरवरी तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर लिखित में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) में संपर्क कर सकते है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button