लॉगिन

Raigarh News: खरसिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज चोरी: जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप से 2.10 लाख पार, पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज

रायगढ़ February 2, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: खरसिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज चोरी: जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप से 2.10 लाख पार, पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज

Raigarh News: खरसिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज चोरी: जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप से 2.10 लाख पार, पुलिस खंगाल रही है CCTV फुटेज

रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल के पेट्रोल पंप पर एक शातिर चोर ने ऐसी चाल चली कि मैनेजर देखता रह गया और केबिन से सवा दो लाख रुपये साफ हो गए।

घटना कल दोपहर करीब 3 बजे की है। एक स्कूटी सवार युवक पेट्रोल पंप पहुँचा और अपनी गाड़ी खराब होने का नाटक करने लगा। उसने अपनी बातों के जाल में मैनेजर को ऐसा फंसाया कि मैनेजर उसकी मदद करने के लिए उसकी बाइक पर पीछे बैठकर हाईवे तक चला गया।

जैसे ही मैनेजर केबिन से दूर हुआ, युवक उसे रास्ते में उतारकर तेजी से वापस पंप पहुँचा। सूना केबिन देख उसने वहां रखी 2 लाख 10 हजार रुपये की नगदी समेटी और रफूचक्कर हो गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। रविंद्र गवेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि इस मामले में केबिन को असुरक्षित छोड़ना एक बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। फिलहाल खरसिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। लेकिन इस घटना ने व्यापारियों को अलर्ट कर दिया है कि किसी भी अनजान शख्स पर भरोसा करना कितना महंगा पड़ सकता है।

खबर शेयर करें: