छत्तीसगढ़

CG News: पति की संदिग्ध मौत के बाद स्वजन ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप, चरित्र शंका को लेकर दोनों के बीच था विवाद

 

कोरबा: जिले के रजगामार में रहने वाले एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मी की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के स्वजन ने उसकी पत्नी पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की अभी जांच कर रही।
साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड (एसईसीएल) की रजगामार क्षेत्र में ओमपुर बस्ती में निवासरत दिलेश्वर कुमार 32 वर्ष एक निजी कंपनी में कार्यरत था। करीब 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी राजकुमारी 30 वर्ष के साथ अक्सर विवाद हुआ करता था। दिलेश्वर का शिकायत थी कि राजकुमारी अनजान लोगों से बात करते रहती है।

 

इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा की सामाजिक बैठक की नौबत आ गई। दोनों को समझाइश दी गई, इसके बाद भी विवाद थमा नहीं। अंतत: दो माह पहले दोनों अलग रहने लगे।

दिलेश्वर अपने मूल गृहग्राम नवागढ़ थाना क्षेत्र के हीरागढ़ चला गया। बताया जा रहा है कि इस बीच उसकी मोबाइल से राजकुमारी से बातचीत शुरू हो गई थी। इस दौरान उसने, उसे हीरागढ़ का मेला घूमाने की बात कही और 30 जनवरी को वह ओमपुर आया। 31 जनवरी की रात को उसकी पत्नी राजकुमारी दिलेश्वर को लेकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक दिलेश्वर के चचेरे भाई लोध राम कश्यप ने बताया कि दिलेश्वर और राजकुमारी के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सामाजिक बैठकें भी हुई थीं। एक महीने पहले जब दिलेश्वर गांव आया था, तब उसने अपनी पत्नी के बारे में सारी बातें परिवार वालों को बताई थीं। स्वजन ने राजकुमारी और उसके प्रेमी पर दिलेश्वर की हत्या का आरोप लगाया है।







रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही। शार्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा प्रिजर्व कर रसायन परीक्षण के लिए भेजा जा रहा। मृतक की पत्नी और उसके भाई के बयान दर्ज किए गए हैं।

 

नशे की अवस्था में केला खाया, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लाई
दिलेश्वर की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि, उसके पति ने फोन पर बताया था कि वह कुसमुंडा में किसी के साथ खा-पीकर घर आ रहा है। अपने साथ केला लेकर लाया था, उसे खाया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। राजकुमारी के अनुसार वह इलाज के लिए सीधे अस्पताल ले आई। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि शराब छोड़ने के लिए उसका पति देसी दवाइयों का भी सेवन किया करता था।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button