छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ठंड विदा की ओर, बढ़ने लगी गर्मी, तीन फरवरी को बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है और मौसम में गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ है कि सर्दी का दौर सिमट रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 2 फरवरी से इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। वहीं 3 फरवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अब मौसम करवट ले रहा है और आने वाले दिनों में ठंड के बजाय हल्की गर्मी लोगों को महसूस होने लगेगी।
जनवरी के अंतिम दिनों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड बढ़ने की प्रक्रिया को रोक दिया था। लगातार विक्षोभ सक्रिय रहने के कारण तापमान में गिरावट नहीं हो पाई और अब धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब ठंड का प्रभाव मुख्य रूप से सुबह के समय ही महसूस होगा और आने वाले दिनों में यह भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तरी छत्तीसगढ़ को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर सक्रिय है। इसके अलावा 2 और 5 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। वहीं राजधानी रायपुर में रात का तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3.8 डिग्री ज्यादा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button