महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त आज होगी जारी, 68 लाख महिलाओं के खाते में 641 करोड़ का भुगतान

छत्तीसगढ़ January 30, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त आज होगी जारी, 68 लाख महिलाओं के खाते में 641 करोड़ का भुगतान

महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त आज होगी जारी, 68 लाख महिलाओं के खाते में 641 करोड़ का भुगतान


रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त का वितरण करेंगे। इस बार 68 लाख 47 हजार 355 महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 34 लाख 79 हजार 350 रुपये सीधे DBT के माध्यम से अंतरित किए जाएंगे।

महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के उद्देश्य से 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। अब तक 23 माह में महिलाओं को 14,954 करोड़ 42 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

फरवरी 2026 की 24वीं किस्त में कुल 68 लाख 39 हजार 592 पात्र हितग्राहियों को ई-KYC लंबित मामलों को छोड़कर राशि भुगतान की जाएगी। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित जिलों में नियद नेल्ला नार योजना के तहत 7,763 नवीन हितग्राहियों को 77 लाख 31 हजार 500 रुपये की सहायता दी जाएगी।

इस किस्त के बाद योजना के तहत कुल भुगतान राशि बढ़कर 15,595 करोड़ 77 लाख रुपये हो जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा और सुशासन के चलते योजना अब दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक भी प्रभावी रूप से पहुँच रही है।

खबर शेयर करें: