रायगढ़

डांस समारोह प्रतियोगिता में जिले के कलाकारों ने दी मनभावन प्रस्तुति, मस्ती की पाठशाला का हुआ समापन

रायगढ़ – – जिले की एक मात्र नृत्य संस्था “रायगढ़ नृत्य कला संस्थान” ने विगत 18 जनवरी रविवार को स्थानीय कमला नेहरू पार्क में विगत नवम्बर माह से चल रहे निःशुल्क जुंबा फिटनेस व डांस सेसन का समापन एक दिवसीय डांस प्रतियोगिता के रूप किया। वहीं इस डांस प्रतियोगिता में सैकड़ों दर्शकों की मौजूदगी में रायगढ़ जिले के एक से एक डांसरों ने अपनी अपनी डांस प्रस्तूतिओं से दर्शकों व निर्णायकों का दिल जीतते हुए समा बांधा, प्रतियोगिता में 25 क्लासिकल नृत्य व 20 मॉडर्न डांस की बेहतरीन प्रस्तुति हुई।

कलाकारों ने दी यादगार प्रस्तुति – – वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोरियोग्राफर हेमंत महंत ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर महापौर माननीय जीवर्धन चौहान , समाज सेवी दीपक डोरा संस्था के सरंक्षक महावीर अग्रवाल , शिव बापोड़िया , घनश्याम आदित्य , बलबीर ,व तृषा ग्लोबल फाउंडेशन के मुख्य रजत मांझी रहे। अपने उद्बोधन में महापौर ने संस्था की कार्य को सराहनीय करार देते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की, इस कड़ी में अतिथि दीपक डोरा (गणपति ऑटोमोबाइल) ने कार्यकम की तारीफ की।रायगढ़ नृत्य कला संस्थान सरंक्षक महावीर अग्रवाल ने नन्हें-मुन्नों व सभी की कला की सराहना की इस कार्यक्रम के प्रस्तूतिओं को अपने पारखी अनुभव से निर्णनायक गोपाल शर्मा व झारसुगुड़ा से पधारे प्रिंस किरण ने सभी परफॉर्मेंस को अपनी सूझबुझ से उचित निर्णय देते हुए पुरस्कारों की घोषणा की।

इनको मिला पुरस्कार – -कार्यक्रम में  क्लासिकल नृत्य में प्रथम पुरूस्कार – बिदयांशी दास ,  द्वितीय  पुरुस्कार – धृति सिंग तृतीय पुरस्कार – गार्गी तिवारी व चतुर्थ पुरस्कार –  विधि गुप्ता को मिला, वहीं मॉडर्न जूनियर डांस कैटेगरी में प्रथम- अदविक केडिया, द्वितीय-प्रणीत पटवा, तृतीय-जया सोनी व चतुर्थ- अनिरुधि अनंत को मिला , मॉडर्न डांस सीनियर(ALL) कैटिगरी में प्रथम-  RGH ON CREW  , द्वितीय –  आकाश नागवंशी तृतीय – MARK OF RAIGARH (GROUP) व चतुर्थ – जितेश चौहान को मिला।  ज्ञात हो कि मस्ती की पाठशाला क्लास में संस्थान के  कोरियोग्राफरों ने अपनी अपनी बारी में  विगत नवम्बर माह से जनवरी माह तक  प्रत्येक रविवार को ज़ुंबा सेसन व डांस कोरियो का क्लास किया उन्हें भी संस्थान ने ट्रॉफी व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया। संस्थान अध्यक्ष हेमन्त महन्त ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं कार्यक्रम को शानदार सफल बनाने में , संस्था के पदाधिकारी गणों व सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button