रायगढ़

Raigarh News: कलेक्टर ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार एवं सुव्यवस्थित विकास पर की चर्चा

 







रायगढ़, 1 जनवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में बढ़ते यातायात दबाव और नागरिक सुविधाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा नगर निगम की तकनीकी टीम के साथ ट्रक पार्किंग स्थल एवं पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों स्थलों पर आम नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, आवागमन एवं मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया।  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर का विकास सुव्यवस्थित रूप से हो।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button