छत्तीसगढ़

CG News: आईपीएस जीतेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर बनाए गए, भारत सरकार ने आदेश किया जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस जीतेंद्र शुक्ला एनएसजी याने नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड्स में ग्रुप कमांडर बनाए गए हैं। एनएसजी में ग्रुप कमांडर एसपी लेवल का पद होता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जीतेंद्र शुक्ला की नियुक्ति आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को उन्हें यथाशीघ्र कार्यमुक्त करने के लिए पत्र लिखा है। जीतेंद्र शुक्ला सुकमा, महासमुंद, राजनांदगांव, कोरबा और दुर्ग के एसपी रह चुके हैं। अगले महीने जनवरी में उन्हें सलेक्शन ग्रेड मिल जाएगा। उससे पहले उन्हें सेंट्रल डेपुटेशन पर पोस्टिंग मिल गई। जीतेंद्र शुक्ला की छत्तीसगढ़ के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में गिनती होती है।

 

देखें आदेश

 



















 

 

 

 

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button