रायगढ़

Raigarh News: वित्त मंत्री चौधरी ने महापल्ली एवं गोपालपुर में महतारी सदन का किया लोकार्पण

 

महिलाओं को दी बधाई-कहा महतारी सदन से मिलेगा महिला सशक्तिकरण को नया आयाम
रायगढ़, 27 दिसम्बर 2025/ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी आज रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम महापल्ली एवं गोपालपुर में 49 लाख 40 हजार रुपये की लागत से तैयार 2 महतारी सदन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सतत कार्य कर रही है। महतारी सदन न केवल महिलाओं के लिए सामूहिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों का केंद्र होगा, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की नई पहचान बनेगा।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण कार्य कराया जा रहा हैै। न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button