रायगढ़

Raigarh: केक काटकर धूमधाम से मनाया गया भानी बाई टावर की सालगिरह, गांधी गंज के लोगों में रहा अपार उत्साह

 







रायगढ़। शहर का प्रसिद्ध कबूतर खाना यानि कपोत गृह अपने आप में शहर की एक पहचान है। गांधी गंज स्थित यह टावर भानी बाई टावर के नाम से जाना जाता था बाद में इसे आम लोगों में कबूतर खाना के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसका निर्माण विगत 80 वर्ष पहले शहर के जाने माने सांवरिया परिवार ने निर्मित किया था।आज 26 दिसंबर को इसकी 80 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई।

केक काटकर मनाए खुशी – –

कार्यक्रम संयोजक समाज सेवी गोपाल अग्रवाल ने बताया कि गांधी गंज में स्थित विशाल कपोत गृह की 80 वीं वर्ष गांठ गांधी गंज के निवासी एवं स्व. श्यामजी बाबू सांवरिया परिवार के सदस्यगण, संतोष अग्रवाल मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला अध्यक्ष, अरुण डालमिया, मोहल्ला विकास समिति गांधी गंज, मित्र कला महिला समिति अध्यक्ष मीना अग्रवाल व सदस्यों की विशेष उपस्थिति में आज गांधी गंज के सभी सदस्यों ने मिलकर कपोत गृह की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से केक काटकर मनाया गया। वहीं कपोत गृह वर्ष गांठ के मौके पर टावर को खूबसूरत गुब्बारे से सजाया गया था। कार्यक्रम के पश्चात समाजसेवी गोपाल अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया गया। कपोत गृह के स्थापना दिवस को भव्यता देने में गांधी गंज के सभी सदस्यों व श्री सांवरिया परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button