रायगढ़

Sarangarh: जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ के चारु शर्मा को किया जिलाबदर

 







सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला सहित पड़ोसी जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर 1 वर्ष तक प्रतिबंध

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 दिसंबर 2025। जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने 6 बार विभिन्न अपराध में एफआईआर दर्ज और 10 साल से अपराध में संलिप्तता के कारण चारु शर्मा पिता गोपाल शर्मा निवासी फुललझरिया पारा सारंगढ़, थाना सारंगढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के तहत जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं समीपवर्ती जिला रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार भाटापारा व महासमुंद की सीमाओं में 1 वर्ष की काल अवधि के लिए चारु शर्मा को जिला बदर किया है और इन सभी जिलों की सीमाओं में निष्कासित अवधि तक किसी भी दशा में न्यायालय ने पूर्व अनुमति प्राप्ति के बिना, प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button