देश

BMW Bikes Price Hike: 1 जनवरी से 6% तक महंगी होंगी BMW की ये बाइक्स, जानें क्या होंगी नई संभावित कीमतें

टो डेस्क: जर्मन ऑटोमोटिव समूह बीएमडब्ल्यू ने ऐलान किया है कि 1 जनवरी 2026 से अपने दोपहिया वाहनों की कीमतों को बढ़ाने वाली है। कीमतों में यह वृद्धि 6% तक की होगी।

कंपनी के CEO का बयान

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ, हरदीप सिंह बराड़ ने एक बयान में कहा, “अमेरिकी डॉलर और यूरो के मुकाबले भारतीय रुपये के rapid devaluation के कारण विदेशी मुद्रा का दबाव कई महीनों से कम नहीं हुआ है और कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स की इनपुट लागत प्रभावित हुई है।” अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, “योजनाबद्ध मूल्य वृद्धि से कंपनी और हमारे डीलर भागीदारों के लिए आवश्यक लाभप्रदता और निरंतर मूल्य सृजन सुनिश्चित होगा।”

मॉडल के अनुसार ये हो सकती हैं नई संभावित कीमतें

मूल्य वृद्धि का असर ‘मेड इन इंडिया’ मॉडल्स से लेकर पूरी तरह आयातित (CBU) प्रीमियम बाइक्स तक पर पड़ेगा। नीचे प्रमुख मॉडल्स की वर्तमान और अनुमानित कीमतों का विवरण दिया गया है:



















बाइक मॉडल वर्तमान कीमत

(एक्स-शोरूम)

अनुमानित नई कीमत

(6% वृद्धि)

श्रेणी
BMW G 310 RR ₹2.81 लाख ₹2.98 लाख मेड इन इंडिया
BMW CE 02 (EV) ₹4.49 लाख ₹4.76 लाख मेड इन इंडिया
BMW F 900 GS ₹13.75 लाख ₹14.58 लाख एडवेंचर
BMW R 1300 GS ₹22.66 लाख ₹24.02 लाख प्रीमियम एडवेंचर
BMW M 1000 XR ₹48.63 लाख ₹51.55 लाख सुपरबाइक



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button