रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की हुई मौत, हाथियों की चिंघाड़ सुनकर मचा हड़कंप

 







रायगढ़। रायगढ़ जिले में पानी में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में कल शाम नहाने के दौरान एक हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा वह 6 माह के आसपास का है। कल शाम को यह घटना होने बाद कुछ हाथी तालाब के पास चिंघाड़ते सुनाई दिए। हाथियों की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा था, इसी दल में से एक हाथी के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हुई है। बच्चे की मौत होने के बाद हाथियों ने ही शव को बाहर निकालकर आज सुबह जंगल की तरफ चले गए हैं। जिसके बाद ही वन विभाग की टीम ने मृत हाथी के बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button